गौ तस्करी पर सवाल: जीटी रोड पर बढ़ती गतिविधियों को लेकर उठे गंभीर आरोप

गौ तस्करी पर सवाल: जीटी रोड पर बढ़ती गतिविधियों को लेकर उठे गंभीर आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। झारखंड-बिहार सीमा क्षेत्र में गौ तस्करी को लेकर स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिला स्थित बाराचट्टी इलाक़े से लेकर झारखंड के धनबाद ज़िले तक कई मार्गों पर रात के समय संदिग्ध वाहनों की आवाजाही देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि इन वाहनों के माध्यम से पशुओं को पश्चिम बंगाल की ओर ले जाया जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोगों की भूमिका हो सकती है, जो जांच का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जीटी रोड पर तोपचांची से लेकर मैथन तक के मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि इस अवैध गतिविधि पर रोक लग सके।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी व्यक्ति की आधिकारिक रूप से पुष्टि या गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि रात में संचालित लग्जरी वाहनों की सख़्त जांच की जाए तो इस नेटवर्क को तोड़ा जा सकता है।

About Author

error: Content is protected !!