पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी चाड़ाबासा इलाके में चाईबासा उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त अरविंद कुजूर के नेतृत्व में सुबह छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई।
हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही शराब माफिया और फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गए।
उत्पाद विभाग ने मौके से जब्त सभी नकली शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

About Author

error: Content is protected !!