साइबर क्राइम को लेकर सख्त हुए IG मनोज कौशिक, दिए कड़े निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : झारखंड CID के IG मनोज कौशिक ने मंगलवार को राज्य साइबर क्राइम थाना, 1930 साइबर हेल्पलाइन, डायल-112, संयुक्त साइबर अपराध समन्वय टीम और फिंगर प्रिंट ब्यूरो का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीआईजी चंदन झा, एसपी एहतेशाम वकारिब और डीएसपी सह थानेदार नेहा बाला मौजूद थीं।
आईजी ने सभी इकाइयों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों से सीधा संवाद किया।
साइबर अपराध पर सख्त निगरानी के निर्देश
निरीक्षण के दौरान IG कौशिक ने साइबर अपराध से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि “तकनीकी बदलावों के साथ अपराधों की प्रकृति भी तेजी से बदल रही है, इसलिए पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है।”
उन्होंने अधिकारियों को बेहतर समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
कर्मियों की समस्याएं सुनीं, दिए आश्वासन
निरीक्षण के दौरान IG ने उपस्थित कर्मियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि “1930 साइबर हेल्पलाइन और डायल-112 सेवाएं आम जनता के लिए जीवनरेखा साबित हो रही हैं। इन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं।”
#Jharkhand #CyberCrime #CID #ManojKaushik #primenews24_healthalert