बरमसिया FCI गोदाम के सामने दो बाइक में लगी आग, दोनों वाहन जलकर राख
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: बरमसिया स्थित FCI गोदाम के सामने अचानक आग लगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वहां खड़ी दो बाइकों में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर राख में तब्दील हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले एक बाइक से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में आग ने दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बाइक पूरी तरह जल चुकी थीं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#Dhanbad #BreakingNews #FireAccident #बरमसिया #धनबाद_समाचार #FCIगोदाम #BikeFire #LocalNews #JharkhandNews #PrimeNews24