धनबाद में विधवा महिला का शोषण — पड़ोसी पर गंभीर आरोप

धनबाद में विधवा महिला का शोषण — पड़ोसी पर गंभीर आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के कोलियरी इलाके चासनाला साउथ कॉलोनी की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी जयप्रकाश राय पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया… और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार यौन शोषण करता रहा।
यही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही।

महिला का कहना है कि 2018 में उसके पति की मौत के बाद, आरोपी ने हमदर्दी का दिखावा करते हुए पहले दोस्ती बढ़ाई… और फिर धीरे-धीरे उसके साथ शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।

अब महिला ने हिम्मत जुटाकर धनबाद महिला थाना में पूरी शिकायत दर्ज कराई है।
उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है ताकि उसे इंसाफ मिल सके और वह सुरक्षित जीवन जी सके।

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कही जा रही है।

ऐसे मामलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है —
कब तक समाज में अकेली और बेबस महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी? और कब रुकेगा ये शर्मनाक शोषण?

 

About Author

error: Content is protected !!