धनबाद में अपराधियों पर शिकंजा, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

धनबाद में अपराधियों पर शिकंजा, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अवैध कारोबार, शराब, जुआ और ट्रैफिक उल्लंघन पर कार्रवाई — कई वाहनों की जब्ती, संदिग्धों की तलाशी

धनबाद : जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देशन में धनबाद पुलिस ने एक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया।


जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्र की पुलिस टीमें एक साथ अभियान में शामिल हुईं।

अभियान से पहले एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता पर की जाए और चोरी, जुआ, लॉटरी, अवैध शराब, नशे में वाहन चलाने जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई हो।

शुक्रवार शाम से रात तक पुलिस टीमें जिलेभर में सक्रिय रहीं। मुख्य सड़कों, बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन जांच की गई। संदिग्धों की तलाशी और वाहनों की जांच में कई नियम उल्लंघन सामने आए।

काला शीशा, ब्लिंकर, स्टाइलिश नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और ट्रिपल सवारी पर भी कार्रवाई की गई। दस्तावेज़ों के अभाव में कई वाहन जब्त किए गए।

झरिया, धनसार, निरसा, कतरास और बलियापुर में पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कई वारंटधारी और फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमों ने छापेमारी की।

अभियान के दौरान होटल, ढाबे और गुमटियों में जांच की गई। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और नशे के कारोबार से जुड़े कई ठिकानों की जांच की।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

एसएसपी बोले — अपराधियों में भय, जनता में विश्वास जरूरी
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि अपराधियों को स्पष्ट संदेश मिले कि धनबाद में कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि पुलिस-जनता के समन्वय से ही अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है।

 

About Author

error: Content is protected !!