आसनसोल में अभिषेक बनर्जी का फाड़ा गया पोस्टर, तृणमूल ने भाजपा पर लगाया आरोप

आसनसोल में अभिषेक बनर्जी का फाड़ा गया पोस्टर, तृणमूल ने भाजपा पर लगाया आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आसनसोल (पश्चिम बंगाल):
आसनसोल के रानीगंज थाना क्षेत्र के शिशु बागान इलाके में शुक्रवार की देर रात तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाए गए एक पोस्टर को असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। यह पोस्टर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी का था।

जानकारी के अनुसार, यह पोस्टर एक कैम्प में लगाया गया था जो एसआईआर (Special Identity Revision) को लेकर परेशान मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोजित किया गया था। बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन से ठीक पहले यह घटना हुई, जिस दिन पूरे पश्चिम बंगाल में तृणमूल कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी में थे।

पोस्टर फाड़े जाने की घटना से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वार्ड संख्या 36 के तृणमूल पार्षद दिब्येंदु भगत ने आरोप लगाया कि “भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर यह हरकत की है। चूंकि भाजपा एसआईआर का समर्थन कर रही है और तृणमूल इसका विरोध करती रही है, इसलिए मतदाताओं को परेशान करने की साजिश के तहत यह घटना की गई।”

वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि “तृणमूल के भीतर ही अंदरूनी कलह चल रही है और उसी का नतीजा यह घटना है। तृणमूल अपने ही गुटबाजी को छिपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रही है।”

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पोस्टर फाड़ने वालों की पहचान की जा सके।

About Author

error: Content is protected !!