अवैध खदान पर कार्रवाई: सिनीडीह में बीसीसीएल ने कराया मुहाने की भराई, कोयला कारोबारियों में हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद/मधुबन:
मधुबन थाना अंतर्गत मधुबन गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 के महेशपुर कोलियरी अंतर्गत सिनीडीह स्थित सुरेंद्र मार्केट के पीछे अवैध खदान के मुहाने की गुरुवार को स्थानीय कोलियरी प्रबंधन द्वारा भराई कराई गई।
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व स्थानीय अवैध कोयला कारोबारियों ने इस खदान के मुहाने को खोलकर अवैध खनन का कार्य शुरू कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही बीसीसीएल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे मुहाने की पहचान कर उसकी भराई करा दी।
कार्रवाई के दौरान महेशपुर कोलियरी के पीओ विजय कुमार, बीसीसीएल कर्मी, सीआईएसएफ के पदाधिकारी तथा मधुबन थाना पुलिस बल मौजूद रहे।
पीओ विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इस अवैध मुहाने को चिन्हित किया गया और तत्काल भराई कराकर खनन गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
प्रबंधन की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट: सुल्तान खान, बाघमारा