काशी में देव दीपावली का दिव्य आलोक — बाबा विश्वनाथ की नगरी में जले लाखों दीप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी आज देव दीपावली की अनुपम ज्योति से आलोकित है। मां गंगा के पावन तट पर बसे अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक लाखों दीपों की रौशनी ने पूरे काशी को दिव्यता से भर दिया है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले इस महापर्व पर काशी के घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मां गंगा की आरती और दीपदान के दृश्य ने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
गंगा किनारे की इस दिव्य छटा को देखने देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे हैं। दीपों की सुनहरी आभा में नहाई काशी मानो स्वर्गलोक का आभास कराती है। हर दीप में श्रद्धा, भक्ति और मानवता का संदेश झिलमिला रहा है।
देव दीपावली की इस भव्यता ने हर किसी के मन-प्राण को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
लोगों ने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
Prime News 24 की ओर से आप सभी को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
हर-हर महादेव!