बीसीसीएल एरिया-III में कार्रवाई: जोगीडीह सिम-1 के पास अवैध मुहाना किया गया बंद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: बीसीसीएल एरिया-III अंतर्गत जोगीडीह सिम-1 के पास अवैध रूप से बने मुहाने की भराई की गई। यह कार्रवाई बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ जवानों और बरोरा थाना पुलिस की मौजूदगी में की गई।
सूत्रों के अनुसार, यह मुहाना अवैध कोयला तस्करी और अवैध खनन गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। बीसीसीएल प्रशासन को जैसे ही इस संबंध में सूचना मिली, तत्काल मौके पर टीम भेजकर कार्रवाई की गई। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर मुहाने की भराई कराई।
बीसीसीएल अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ऐसे सभी मुहानों की पहचान कर एक-एक कर बंद किया जा रहा है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने और भविष्य में ऐसे अवैध कार्यों को रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।