धनबाद में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन, वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रेडियम स्टिकर अभियान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: शहर के रणधीर वर्मा चौक पर “मैं हूँ धनबाद” संस्था की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संस्था की टीम ने राहगीरों और वाहन चालकों के वाहनों पर रेडियम स्टिकर लगाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

संस्था की संस्थापक पूजा रत्नाकर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना है, ताकि रात के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं में कमी आए।
उन्होंने कहा कि धनबाद में अब तक कई प्रमुख शहरों की तरह रोड ऑडिट (Road Audit) नहीं किया गया है, जिसके कारण सड़कों की खामियों से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। पूजा रत्नाकर ने उपायुक्त से मांग की है कि शहर में रोड ऑडिट कराया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सके।
संस्था का मानना है कि अगर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए और प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सुधार किए जाएं, तो धनबाद को एक सुरक्षित ट्रैफिक मॉडल सिटी बनाया जा सकता है।