ऑर्केस्ट्रा का बकाया मांगने पर गायक की पिटाई, युवक गंभीर — पुलिस से की न्याय की गुहार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खोरठा गायक भरत दास के पुत्र रोबिन दास पर ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम की बकाया राशि मांगने पर जानलेवा हमला किया गया।

सूत्रों के अनुसार, सिंदरी निवासी भीम दास के पुत्र टिंकू दास ने अपने सहयोगी प्रेम दास और 10-15 अन्य साथियों के साथ मिलकर रोबिन दास की बेरहमी से पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक, एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के समापन के बाद ₹24,000 की बकाया राशि गायक रोबिन दास ने आयोजक टिंकू दास से मांगी थी। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और टिंकू दास ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया।

हमले में रोबिन दास बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पीड़ित ने कपूरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता हुलास दास अस्पताल पहुंचे और घायल रोबिन दास से मुलाकात की। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की मां

ग की है।

About Author

error: Content is protected !!