बोकारो में नकली शराब फैक्टरी पर पुलिस का बड़ा छापा — 11 गिरफ्तार, लाखों की शराब व कई गाड़ियां जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो : बिहार चुनाव के मद्देनज़र झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चास थाना क्षेत्र के जोड़ा मंदिर के पास नंदुआ स्थान में चल रही अवैध शराब फैक्टरी पर झारखंड एटीएस, मद्य निषेध इकाई, बिहार पुलिस और चीरा चास थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी में लाखों रुपये मूल्य की नकली देशी-विदेशी शराब, बोतल, ढक्कन, मशीनें और वाहन जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां तैयार की जा रही शराब को झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जा रहा था।

इस फैक्टरी का संचालन गोपाल सिंह, निवासी जोड़ा मंदिर, चास, द्वारा किया जा रहा था, जो फिलहाल फरार है।
एसपी बोकारो हरविंदर सिंह ने बताया कि मुख्य सरगना और अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
इस संबंध में चीरा चास थाना कांड संख्या – 136/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बरामद व जब्त सामान की सूची :
1. Iconic White (375 ml) शराब – 21 कार्टून (504 पीस)
2. Imperial Blue (375 ml) शराब – 16 कार्टून (384 पीस)
3. Mc Donald बोतल के ढक्कन – 50 पीस
4. बोतल के ढक्कन – 400 पीस
5. ढक्कन लगाने वाली मशीन – 2 पीस
6. 30 लीटर वाले 6 गैलन में स्पिरिट भरा हुआ
7. 30 लीटर वाले 8 गैलन में अवैध निर्मित शराब
8. सफेद रंग की ऑडी कार (बिना नंबर प्लेट)
9. सिल्वर रंग की Hyundai Verna (JH09 M 8856)
10. Tata Safari (JH05U 8228)
11. सफेद रंग की Scorpio (BR01 JP 5938)
12. लाल रंग की Swift (JH09 G 3994)
13. सफेद रंग की Ford Endeavour (HR30G 7879)
14. हरा रंग की Maruti 800 (BR17F 4842)
15. सफेद रंग की Maruti 800 (JH09B 6235)
16. Honda CRV (WB02X 1308)
17. Pickup गाड़ी “छोटा हाथी” (JH10 CR 4465)
18. मोटरसाइकिल – 3
19. मोबाइल फोन – 9
20. कुल 360 लीटर स्पिरिट एवं विदेशी शराब – 1563 लीटर
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :
1. सौरभ कुमार सिंह, पिता – गोपाल सिंह, यदुवंश नगर, थाना चास, जिला बोकारो
2. शिवजी गुप्ता, पिता – स्व. अनंत साह, थाना सिकरहटा, जिला भोजपुर (बिहार)
3. गणेश गोसाई, पिता – धिरेन्द्र नाथ गोसाई, थाना चास (मु), जिला बोकारो
4. रितेश कुमार सिंह, पिता – संजय सिंह, बिहार कॉलोनी, चास, जिला बोकारो
5. उत्तम गोसाई, पिता – हरिपद गोसाई, थाना पिपराझोर, जिला गिरिडीह
6. संजीत कुमार, पिता – अनिल कुमार, राम नगर कॉलोनी, चास, जिला बोकारो
7. रोहित कुमार, पिता – कुलजीत सिंह, राम नगर कॉलोनी, चास, जिला बोकारो
8. बजरंग स्वर्णकार, पिता – आलोक स्वर्णकार, स्वर्णकार मोहल्ला, चास, जिला बोकारो
9. विकाश कुमार, पिता – शंकर सिंह, यदुवंश नगर, चास, जिला बोकारो
10. सन्नी कुमार, पिता – देवेंद्र सिंह, चीरा चास, जिला बोकारो
11. चंदन कुमार सिंह, पिता – बल्मीकि सिंह, प्रभात कॉलोनी, चास, जिला बोकारो
एसपी बोकारो हरविंदर सिंह ने क्या कहा :
“यह कार्रवाई बिहार चुनाव से पहले अवैध शराब की आपूर्ति रोकने के लिए की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चास क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नकली शराब का उत्पादन चल रहा है।
मुख्य सरगना गोपाल सिंह की तलाश में हमारी टीम लगातार छापेमारी कर रही है।”