छठ की रात दरिंदगी — नाबालिग से गैंगरेप, मास्टरमाइंड महिला समेत चार गिरफ्तार

छठ की रात दरिंदगी — नाबालिग से गैंगरेप, मास्टरमाइंड महिला समेत चार गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धार्मिक आस्था के महापर्व छठ के दिन बोकारो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कसमार थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि इस वारदात की साज़िश में एक महिला मास्टरमाइंड बताई जा रही है।

मामला बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के बरईकला का है। छठ के पहले अर्घ्य की रात, पीड़िता घर से घाट जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव की महिला कुसुम देवी ने उसे अपने जाल में फँसाया और तीन युवकों — सफीक अंसारी (28), रंजीत तुरी (19) और राहुल कुमार तुरी (18) — के साथ भेज दिया।
आरोप है कि इन तीनों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां, लक्ष्मी देवी (काल्पनिक नाम), ने बताया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर बाइक से सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां यह अमानवीय वारदात हुई।

बोकारो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों और कथित मास्टरमाइंड महिला कुसुम देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

About Author

error: Content is protected !!