खूबसूरत लड़कियों के जरिये हथियार मंगवाता था गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान, SP ने खोला चौंकाने वाला राज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची से चल रहा था देशव्यापी हथियार नेटवर्क, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा
रांची: झारखंड की राजधानी से जुड़ा एक बड़ा आपराधिक नेटवर्क उजागर हुआ है। कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और दुबई में बैठे प्रिंस खान के बीच गठजोड़ का खुलासा हुआ है। दोनों गैंगस्टर मिलकर पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर देशभर में फैला रहे थे।
रांची सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान ने आपस में हाथ मिला लिया है। दोनों मिलकर हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हथियार पंजाब के मोगा तक भेजे जाते थे। इसके बाद इन हथियारों को खूबसूरत लड़कियों के जरिये रांची सहित देश के अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाया जाता था। इनका इस्तेमाल कारोबारी और व्यवसायियों से रंगदारी और लेवी वसूली में किया जाता था।
रांची पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है
रिया सिन्हा (सुजीत सिन्हा की पत्नी)
इनामुल हक उर्फ बबलू खान – कांके थाना क्षेत्र
मो. सेराज उर्फ मदन – चंदवे बस्ती
रवि आनंद उर्फ सिंघा – विद्यानगर, पंडरा
मो. शाहिद उर्फ अफरीदी खान – कर्रा, खुंटी
गिरफ्तार आरोपियों की सफारी कार से तीन पिस्टल, सात मैगजीन, 13 गोलियां, एक आईफोन और आधा दर्जन मोबाइल जब्त किए गए हैं।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि “सुजीत सिन्हा के संगठन कोयलांचल शांति सेना (KSS) के गुर्गे लगातार व्यवसायियों से रंगदारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच इनपुट मिला कि कुछ अपराधी चुट्टू ओवरब्रिज के पास हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। पुलिस ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया।”
पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल और आईफोन की जांच से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के खिलाफ जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।