कांग्रेस ने चलाया “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस ने चलाया “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी आंदोलन “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान चलाया।
यह अभियान बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। जनता की आवाज़ को दबाने वाली ताकतों को जनशक्ति के माध्यम से जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर पर धनबाद जिला प्रभारी अशोक कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, रणविजय सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।
अशोक चौधरी ने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में एक लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी राज्यों से हस्ताक्षरयुक्त पोस्टर एकत्र कर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।

About Author

error: Content is protected !!