घाघीडीह जेल के कक्षपाल पर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, लोगों ने की जमकर पिटाई — पुलिस जीप पर भी पथराव

घाघीडीह जेल के कक्षपाल पर 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, लोगों ने की जमकर पिटाई — पुलिस जीप पर भी पथराव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: घाघीडीह जेल में तैनात कक्षपाल संजय कुमार सिंह पर 9 वर्षीय बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा गया है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी की सरेआम पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह उसे भीड़ से बचाया और हिरासत में लिया।

इस दौरान बेकाबू भीड़ ने पुलिस जीप पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

फिलहाल आरोपी कक्षपाल संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!