छठ पर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज, झारखंड में अलर्ट जारी!
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: छठ महापर्व से पहले झारखंड का मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।
खास तौर पर 25 से 27 अक्टूबर के बीच दक्षिण और मध्य झारखंड में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 22 और 23 अक्टूबर को सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा और दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
रांची, जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा में फिलहाल तापमान 30 डिग्री के पार है, लेकिन 27 अक्टूबर के बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है।
छठ की तैयारी में जुटे श्रद्धालुओं को अब मौसम के इस बदले मिजाज पर भी नज़र रखनी होगी।