शराब दुकान से लाखों की चोरी, CCTV की हार्ड डिस्क भी ले उड़े चोर

शराब दुकान से लाखों की चोरी, CCTV की हार्ड डिस्क भी ले उड़े चोर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : त्योहारों की रौनक के बीच चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी है। धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के संत निरंकारी चौक के समीप स्थित एक विदेशी–देशी शराब दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये नकद और महंगी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखे नकद रुपये के साथ शराब की कीमती बोतलों पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए।

शनिवार की सुबह जब दुकान संचालक कुंदन गिरी दुकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए — तिजोरी टूटी पड़ी थी और शराब की अलमारियां खाली थीं। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ जांच में जुट गई। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

संचालक कुंदन गिरी के अनुसार चोरी गई नकदी और शराब की कुल कीमत लगभग दो से ढाई लाख रुपये के बीच है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों और दुकानों में चहल-पहल बढ़ने के बावजूद रात्रि गश्ती में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

 

About Author

error: Content is protected !!