मिथुन की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मिथुन की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसडीपीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। मैथन ओपी क्षेत्र स्थित बराकर नदी में पिछले मंगलवार को मैथन प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मिथुन कुमार का शव मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के स्वजनों ने मिथुन के दो दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मैथन पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक के दोनों दोस्तों — मयंक कुमार एवं प्रियेश कुमार — को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुवार को एसडीपीओ रजत मणिक बाखला स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों के साथ मौके की जांच-पड़ताल की।
एसडीपीओ ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, लेकिन पुलिस जल्द ही सच्चाई सामने लाने के प्रयास में जुटी है।

हालांकि दो दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक दोनों युवकों को जेल नहीं भेजा है और न ही मृतक का मोबाइल बरामद हो पाया है।

About Author

error: Content is protected !!