धनबाद गया पुल चौड़ीकरण और बरमसिया ओवरब्रिज का जल्द होगा निर्माण, सांसद ढुल्लू महतो ने डीआरएम से की मुलाकात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में गया पुल चौड़ीकरण और क्षतिग्रस्त बरमसिया पुल निर्माण सहित कई रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास परियोजनाओं पर काम तेज होने जा रहा है। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने गुरुवार को डीआरएम अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर इन योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि गया पुल चौड़ीकरण कार्य की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बरमसिया पुल का पुनर्निर्माण, धनसार-गोबिंदपुर रेल ओवरब्रिज, सोनारडीह ओवरब्रिज और भूली में अंडरपास निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई है।
सांसद ने कहा कि धनबाद लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज की जाएगी और जनता की सुविधा से जुड़ी सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बताया कि गया पुल चौड़ीकरण और बरमसिया पुल निर्माण को लेकर रेलवे और आरसीडी विभाग के बीच समन्वय बन चुका है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आरसीडी विभाग निर्माण कार्य शुरू करेगा, रेलवे की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।