जमशेदपुर के अपराधी भानु मांझी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस पर अपराधी भानु मांझी ने चलाई गोली, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

धनबाद: जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी भानु मांझी को धनबाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली मारकर घायल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक से राजगंज जाने वाले रास्ते में पुलिस की ओर से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान भानु मांझी वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

बचाव में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में भानु मांझी घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया —
“पुलिस को देखकर अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी है। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है।”
गौरतलब है कि सोमवार को ही पुलिस ने भानु मांझी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। ये सभी गैंगस्टर प्रिंस खान के लिए शूटर के रूप में काम करते थे और व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल थे।
पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि भानु मांझी धनबाद में छिपा हुआ है। इसी क्रम में आज उसे पकड़ने की कार्रवाई की गई।