पूर्व विधायक संजीव सिंह से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: पूर्व विधायक संजीव सिंह के स्वस्थ होकर घर वापसी के बाद आज केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सिंह मेंशन पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान सांसद ने संजीव सिंह को स्वस्थ होने पर शुभकामनाएं औ
र बधाई दी।
सांसद संजय सेठ ने सिंह मेंशन में पूर्व विधायक कुंती देवी से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक कुंती देवी ने संजय सेठ का शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।
यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें क्षेत्रीय नेतृत्व के बीच आपसी संवाद और सौहार्द का संदेश देखा गया।