एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान — अड्डाबाजी, नशाखोरी और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान — अड्डाबाजी, नशाखोरी और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर रविवार को जिलेभर में पुलिस ने एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान अड्डाबाजी, नशाखोरी और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के सख्त निर्देश पर रविवार को पूरे जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पुलिस टीमों ने अड्डाबाजी, नशाखोरी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, सुनसान इलाकों और मुख्य मार्गों पर वाहन जांच व संदिग्धों की तलाशी ली गई।

नशे में वाहन चला रहे कई चालकों पर कार्रवाई की गई, कुछ के वाहन जब्त किए गए और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अड्डाबाजी कर रहे लोगों को भी पुलिस ने चेतावनी दी।

एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा कि “जिले में कानून-व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में अराजकता या नशे से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे।”

इस अभियान से आम जनता में संतोष और सुरक्षा की भावना दिखी है। लोग इसे पुलिस की सराहनीय पहल बता रहे हैं।

About Author

error: Content is protected !!