हरिहरपुर में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हरिहरपुर में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: गोमो के हरिहरपुर थाना परिसर के मुख्य द्वार पर सैकड़ों ग्रामीणों ने एक युवक के शव के साथ धरना देते हुए आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अब तक सभी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनका कहना है कि हत्या जैसे गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, पुलिस का कहना है कि लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि हरिहरपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा रहा था, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद से पूरे गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण फिलहाल थाने के बाहर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।

About Author

error: Content is protected !!