रेलवे पेंशनर्स का फूटा गुस्सा: DRM ऑफिस पर धरना, 8वें वेतन आयोग समेत 7 माँगें रखीं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद:
ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन (AIRRF) ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना दिया। पूरे देश के विभिन्न रेल मंडलों में एक साथ हुए इस प्रदर्शन में फेडरेशन ने पेंशनर्स की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सात सूत्रीय मांग पत्र सरकार और रेलवे बोर्ड को सौंपा।
फेडरेशन के मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मुख्य मांगों में 8वें वेतन आयोग का तत्काल गठन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे कंसेशन टिकट की बहाली, और 18 महीने से लंबित महंगाई भत्ता (DA) व महंगाई राहत (DR) का भुगतान प्रमुख हैं।
इसके अलावा, पेंशन कम्यूटेशन की अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने, पेंशन नियमों में हुए संशोधनों को रद्द करने, रेलवे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और ‘ई-उम्मीद’ कार्ड जारी करने के लिए देशभर में विशेष कैम्प लगाने की माँग भी उठाई गई।
पेंशनर्स ने कहा कि सरकार यदि उनकी आवाज़ नहीं सुनेगी, तो यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी स्तर पर और उग्र रूप लेगा।