बिहार चुनाव-2025: आदर्श आचार संहिता के तहत चेक पोस्ट पर ₹16.50 लाख नकद बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंपारण/हजारीबाग।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के पालन के तहत जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार रात एक बड़ी कार्रवाई में ₹16.50 लाख नकद बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को रात करीब 8:30 बजे हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव और सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त छापामार दल द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान इरटिगा वाहन संख्या JH02BV-0702 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार व्यक्ति आकृति कनौजिया, निवासी दक्षिण दिल्ली (मोबाइल नंबर- 8505824474) के पास रखे एक सूटकेस से कुल ₹16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये) नकद बरामद हुए।
जब्त नकदी के संबंध में आकृति कनौजिया कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद पदस्थ दंडाधिकारी केदार साव द्वारा विधिवत प्रक्रिया के तहत नकदी जब्त कर जब्ती सूची तैयार की गई है।
मामले की विस्तृत जांच जारी है।