न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति ने बैंक मोड़ थाना प्रभारी को किया सम्मानित

न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति ने बैंक मोड़ थाना प्रभारी को किया सम्मानित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: बुधवार को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी की ओर से बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महासचिव मुनेश्वर सिंह मुन्ना और सभा अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समिति सदस्यों ने थाना प्रभारी को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि —

“न्यू स्टेशन के चिल्ड्रेन पार्क में लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विधि-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है, लेकिन धनबाद उपायुक्त और एसएसपी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बेहतरीन समन्वय से शांतिपूर्वक पूजा सम्पन्न करवाई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने हर संभव सहयोग किया, उनके इस कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा।”

वहीं, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि —

“पूजा समितियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और आम नागरिकों के सहयोग से इस बार दुर्गा पूजा बहुत ही शांतिपूर्ण और सफल रही। मैं न्यू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई देता हूं।”

सम्मान समारोह में राघवेंद्र सिंह, संजीव पांडे, अंकित, अंशुमन, नितेश, गोलू, भोला, बिट्टू, रोमी, सरदार, मुकेश कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About Author

error: Content is protected !!