धनबाद : सूर्या हाई लैंड सिटी के निवासियों का हंगामा — बिल्डर सुमीत सिंह पर धोखाधड़ी और जान से खिलवाड़ का आरोप

धनबाद : सूर्या हाई लैंड सिटी के निवासियों का हंगामा — बिल्डर सुमीत सिंह पर धोखाधड़ी और जान से खिलवाड़ का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद।
सूर्या हाई लैंड सिटी स्थित गोमती अपार्टमेंट के निवासियों ने बिल्डर सूर्या रियलकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुमीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि बिल्डर ने झूठे आश्वासन देकर फ्लैट बेचे, उनकी जीवनभर की कमाई ठग ली और असुरक्षित निर्माण कर उनकी जान से खिलवाड़ किया है।

निवासियों ने बताया कि सोमवार की रात हुई तेज बारिश ने अपार्टमेंट की खामियों को उजागर कर दिया। पूरा बेसमेंट पानी से भर गया, कई गाड़ियाँ और बाइक डूब गईं और खुले बिजली तारों के कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा पैदा हो गया। लोगों का कहना है कि यह एक बड़ा हादसा हो सकता था।

उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बिल्डर को इन समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, लेकिन हर बार झूठे वादे किए जाते हैं। फ्लैट बेचते समय लिफ्ट, जेनरेटर और अन्य सुविधाओं का वादा किया गया था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी ये सुविधाएँ नहीं दी गईं।

निवासियों ने यह भी दावा किया कि कुछ पिलर फॉल्स (Fake Pillar) हैं, जिससे अपार्टमेंट धँसने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, अपार्टमेंट के पास बने चौड़े नाले के किनारों पर कोई बाउंड्री नहीं बनाई गई है, जिससे बरसात के समय जानलेवा स्थिति बन जाती है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं है। आग लगने की स्थिति में लोग फँस सकते हैं।

निवासियों ने डीसी धनबाद से लगाई गुहार

गोमती अपार्टमेंट के निवासी चंदन सिंह देव, उदय सिंह, आलोक चटर्जी, अशोक कर्मकार, तरुण खंडेलवाल सहित अन्य लोगों ने अब धनबाद उपायुक्त से लिखित शिकायत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन एक विशेष जांच टीम गठित कर इंजीनियरिंग और निर्माण संबंधी अनियमितताओं की जांच करे और बिल्डर सुमीत सिंह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवनभर की गाढ़ी कमाई इस फ्लैट में लगा दी, लेकिन अब असुरक्षित जीवन जीने को मजबूर हैं।

About Author

error: Content is protected !!