गोबिंदपुर में महिला और बच्चे पर हमला, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद/गोबिंदपुर: धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के जियलगड्डा पंचायत स्थित नूतनडीह बस्ती में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला सुभद्रा देवी और उनके बच्चे पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया।
आरोप है कि मुनीलाल पटेल (सरकारी शिक्षक) और उनके भाई श्यामलाल पटेल ने मिलकर महिला और उनके बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ था, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया।
घटना के बाद घायल सुभद्रा देवी को पहले गोबिंदपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें मंगलम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने गोबिंदपुर थाना में आरोपी मुनीलाल पटेल के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना “मैया सम्मान योजना” जैसी सरकारी योजनाओं के बावजूद महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार का उदाहरण है। वहीं पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर भी लोगों में नाराजगी है।
समाजसेवियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी हिंसा के मामलों में पुलिस को तुरंत और सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि पीड़ितों में सुरक्षा और भरोसे की भावना बनी रहे।