अपराध की योजना बनाते हुए चिरकुण्डा पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बनाते हुए चिरकुण्डा पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: चिरकुण्डा पुलिस ने एक विशेष गश्ती के दौरान श्रम कल्याण केंद्र के पुराने खंडहरनुमा भवन में बैठे दो व्यक्तियों को अवैध आग्नेयास्त्र और प्रतिबंधित कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

05 अक्टूबर 2025 को पु.अ.नि. मुकेश कुमार एवं उनकी टीम संध्या गश्ती पर थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया और साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार व्यक्ति:

1. कृष्णा यादव उर्फ शंकर यादव, उम्र 45 वर्ष, पिता-स्व० महादेव यादव, पता-प्रोजेक्ट कॉलोनी JOCP कॉलोनी, चिरकुण्डा।

2. शुभम ठाकुर, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता-मंटु ठाकुर, पता-जुनकुन्दर ब्रहमस्थान, चिरकुण्डा।

बरामद वस्तुएँ:

अवैध आग्नेयास्त्र: 01

प्रतिबंधित कारतूस 7.62mm: 01

मोबाइल: 02 (Nothing और Infinix)

मोटरसाइकिल: 01 (रजि. नं. JH10CY2793)

छापमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:

पु.अ.नि. मुकेश कुमार

स.अ.नि. राजदेव राम

स.अ.नि. सत्येन्द्र तिवारी

स.अ.नि. मनोज मराण्डी

हव० प्रदीप कुमार उराँव

आरक्षी खिरोध महतो

आरक्षी रामकिशुन कुमार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

About Author

error: Content is protected !!