धनबाद एसएसपी ने महुदा थाना व भाटडीह ओपी का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

धनबाद एसएसपी ने महुदा थाना व भाटडीह ओपी का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने महुदा थाना और भाटडीह ओपी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का जायजा लिया और थाना प्रभारी से लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की।

एसएसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, मालखाना की स्थिति और कर्मियों की उपस्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाई जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, शिकायतों का निष्पक्ष समाधान करने और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और भरोसा पुलिस की जिम्मेदारी है, इसलिए हर शिकायत को गंभीरता से लें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई ढिलाई न बरती जाए।

 

About Author

error: Content is protected !!