सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कोऑपरेटिव कॉलोनी से युवक-युवती गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोऑपरेटिव कॉलोनी से पुलिस ने शुक्रवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। जानकारी के मुताबिक, यहां बाहर से युवतियों को लाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था।
पुलिस ने छापेमारी कर रैकेट के संचालक सनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान किराए के मकान संख्या 155 से एक युवक और एक युवती को पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में आगे की जांच जारी है।