दुर्गा पूजा को लेकर महुदा और भाटडीह क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर महुदा और भाटडीह क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु फ्लैग मार्च

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बाघमारा प्रखंड के महुदा और भाटडीह इलाके में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला।

महुदा पुलिस अंचल निरीक्षक ममता कुमारी, महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत और भाटडीह ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ यह फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने महुदा थाना, महुदा रेलवे कॉलोनी, मुरूलीडीह, 20/21, भाटडीह, कुमारडीह, कचर्रा, महुदा मोड़ और तेलमोचो सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान पूजा पंडालों और मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ आम जनता और पूजा समितियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

इस मौके पर एसआई बाजुन हेम्ब्रम, कमलेश कुमार सिंह, एएसआई बिनोद कुमार सिंह, विष्णु कुमार साह, निरंजन प्रताप, एस.के. शर्मा, महेन्द्र राम सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

बाघमारा से रिपोर्ट: सुल्तान खान

About Author

error: Content is protected !!