शांति के संदेश के साथ राजगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजगंज: दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से राजगंज थाना पुलिस ने रविवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला।
यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि फ्लैग मार्च से जनता में सुरक्षा की भावना और भरोसा मजबूत होता है। साथ ही असामाजिक तत्वों को भी यह संदेश जाता है कि कानून व्यवस्था के साथ किसी प्रकार की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूरे मार्च के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य रही।