धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नमो मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य “नशा मुक्त युवा” का संदेश देना रहा। आयोजन में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय, सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, युवा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, प्रदीप मंडल, तमाल राय, मानस प्रसून, पशुपतिनाथ सिंह व रागनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।
मैराथन अमृत पार्क, जगजीवन नगर से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा द्वारा 23 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जयंती, 27 सितंबर को दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग वितरण, और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान सहित कई सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
