शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर हंगामा, हड़ताल से मरीज परेशान

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर हंगामा, हड़ताल से मरीज परेशान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में शनिवार को जूनियर डॉक्टरों ने कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया। शुक्रवार देर शाम महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेडियोलॉजी विभाग के एक कर्मी द्वारा दुर्व्यवहार और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की घटना के विरोध में यह कदम उठाया गया।

डॉक्टरों ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दीं, जिससे अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रधानघनत से आईं सुशीला देवी बिना इलाज के लौट गईं। वहीं नियामतपुर की शबाना प्रवीण ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे डॉक्टर से मिलने का समय दिया गया था, लेकिन हड़ताल की वजह से वापस जाना पड़ा।

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी कर्मी पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। उनका कहना है कि अस्पताल में ड्यूटी के दौरान अकेले वार्ड राउंड लेना पड़ता है, और इस तरह की घटनाएं असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं।

About Author

error: Content is protected !!