चंद्रपुरा स्टेशन पर जयराम महतो का आंदोलनकारियों को समर्थन, रेल ट्रैक पर उमड़ा जनसैलाब
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो। कुड़मी समाज की लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में चल रहा रेल टेका आंदोलन लगातार तेज़ होता जा रहा है। शनिवार को इस आंदोलन को बड़ी मजबूती मिली जब डुमरी विधायक जयराम महतो चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पहुँचे और आंदोलनकारियों का साथ दिया।
पारसनाथ स्टेशन के बाद अब चंद्रपुरा में भी रेलवे ट्रैक पर हजारों की संख्या में जुटे कुड़मी समाज के लोग एकजुटता और संकल्प का परिचय देते दिखाई दिए।
जयराम महतो ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि,
“कुड़मी समाज पिछले 75 वर्षों से अपने हक, अधिकार और पहचान की लड़ाई लड़ रहा है। इस संघर्ष में मैं पूरी तरह आपके साथ खड़ा हूँ। सरकार से मेरी अपील है कि जल्द से जल्द कुड़मी समाज को न्याय मिले।”
साथ ही उन्होंने लोगों से आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने और किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की।
चंद्रपुरा स्टेशन का दृश्य पीले कपड़ों में सजे आंदोलनकारियों की भीड़ और गूंजते नारों से एकजुटता और संघर्ष का सशक्त संदेश देता नज़र आया।