टुंडी में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम डीजे पर पूरी तरह से रोक, सीसीटीवी व मेडिकल किट अनिवार्य

टुंडी : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर टुंडी प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। शुक्रवार को टुंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विशाल कुमार पांडे ने की। बैठक में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक उमाशंकर, विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बैठक में बीडीओ ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइन, तथा पहचान पत्र (आईडी कार्ड) के साथ वालंटियर की तैनाती अनिवार्य की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही, भारी वर्षा के कारण तालाबों में पानी अधिक होने से मूर्ति विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

 

थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती रहेगी और हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर होगी। उन्होंने पूजा समितियों से आग्रह किया कि प्रत्येक स्थल पर प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल किट उपलब्ध कराएं। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में अवर निरीक्षक केदार महतो, सिकंदरा हेंब्रम, सहायक अवर निरीक्षक गेब्रियल बौखला, भाजपा नेता बाबा गोपाल पांडे, मुखिया जयनारायण मंडल, समाजसेवी विजय चौधरी, भाजपा नेता राजेश सिंह, मनीष साव समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

👉 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराना ही सबकी प्राथमिकता होगी

About Author

error: Content is protected !!