सांसद ढुलू महतो ने अस्पताल में जाकर जाना डुमरी विधायक जयराम महतो का हालचाल

सांसद ढुलू महतो ने अस्पताल में जाकर जाना डुमरी विधायक जयराम महतो का हालचाल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : सांसद श्री ढुलू महतो शनिवार को अशर्फी हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने इलाजरत डुमरी विधायक श्री जयराम महतो का हालचाल जाना।
सांसद ने चिकित्सकों से विधायक की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम प्राप्त किया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डुमरी विधायक श्री जयराम महतो के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनका प्लास्टर किया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

सांसद ढुलू महतो ने ईश्वर से विधायक जयराम महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने अस्पताल में मौजूद लोगों से विधायक के प्रति स्नेह और शुभकामनाएं प्रकट करने का भी आग्रह किया।

 

About Author

error: Content is protected !!