झारखंड: हजारीबाग में वन विभाग ने पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हजारीबाग। अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में शनिवार सुबह वन विभाग को बड़ी सफलता मिली। चौपारण के एनएच-2 पर विभाग की टीम ने तड़के करीब 4 बजे एक ट्रक को रोककर जांच की।
जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में अवैध कोयला लदा पाया गया। पूछताछ में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध तस्करी नेटवर्क के सरगना और अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।