कतरास में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के लिए नगर निगम को मिली 12 एकड़ जमीन

कतरास में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के लिए नगर निगम को मिली 12 एकड़ जमीन, कीमत ₹239 करोड़ – छह महीने में काम शुरू नहीं हुआ तो जमीन वापस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद शहर के भीड़भाड़ वाले बरटांड़ बस स्टैंड को हटाकर कतरास के लिलोरी मंदिर के समीप शिफ्ट करने की योजना आखिरकार धरातल पर उतरने लगी है।

डीसी आदित्य रंजन ने धनबाद नगर निगम को 12 एकड़ जमीन नि:शुल्क ट्रांसफर कर दी है। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग ₹239 करोड़ आंका गया है।

अब धनबाद नगर निगम ने इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

पहले बरवाअड्डा के पंडुकी में जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन अवैध कब्जे के कारण योजना अटक गई थी।

डीसी लगातार लटकी योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में कतरास मौजा की 55 एकड़ गैर आबाद खाते की जमीन में से 12 एकड़ ट्रांसफर कर दी गई है।

शर्त यह है कि छह महीने के भीतर काम शुरू नहीं हुआ तो जमीन वापस ले ली जाएगी।

अब आईएसबीटी के लिए सबसे बड़ी बाधा दूर हो चुकी है।

 

About Author

error: Content is protected !!