धनबाद में तंबाकू उत्पाद अधिनियम के पालन हेतु छापामारी, 14 दुकानदारों पर जुर्माना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग की टीम ने स्टेशन रोड क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया।
अभियान का नेतृत्व नोडल पदाधिकारी डॉ. मंजू दास और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार ने किया। इस दौरान 25 दुकानों की जांच की गई, जिसमें 14 दुकानदारों को कोटपा 2003 की धारा 4 और 6ए का उल्लंघन करते हुए पाया गया। सभी पर 200-200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
टीम ने दुकानों से तंबाकू उत्पाद से संबंधित विज्ञापन वाले पोस्टर भी हटाए, जो अधिनियम की धारा 5 के तहत प्रतिबंधित है।
साथ ही, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कई होटलों का निरीक्षण कर संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अभियान में जिला सलाहकार राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी शामिल थे।