बोकारो : सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, परिजन बोले – यह हादसा नहीं हत्या है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो। बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित गोविंद मार्केट के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार संजीव सिंह और उनकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों गोड़ाबाली के रहने वाले थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार, संजीव सिंह की मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बार-बार ट्रक चालक को रुकने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका। ट्रक में फंसे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के परिजन और शुभचिंतक इस घटना को मात्र दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि चालक ने जानबूझकर वाहन नहीं रोका, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मौके पर बोकारो डीसी को बुलाने की मांग की। फोर लेन पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।
लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाते। पुलिस सिर्फ गाड़ियों का चालान काटने में व्यस्त रहती है, जबकि सड़क सुरक्षा पर ध्यान नहीं देती।