बीसीसीएल एरिया-10 कार्यालय का गेट ग्रामीणों ने जड़ा, जीएम-एपीएम समेत कई कर्मी भीतर कैद

बीसीसीएल एरिया-10 कार्यालय का गेट ग्रामीणों ने जड़ा, जीएम-एपीएम समेत कई कर्मी भीतर कैद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : झरिया में लोदना 8 नंबर हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को गुस्साए ग्रामीणों ने बीसीसीएल एरिया-10 कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कार्यालय के भीतर मौजूद जीएम, एपीएम समेत कई अधिकारी और कर्मी अंदर ही कैद हो गए।

ग्रामीण शवों के साथ धरना पर बैठ गए हैं और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा और नौकरी की घोषणा नहीं होती, वे शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। शव पहुंचते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना को लेकर पांचों ट्रेड यूनियनों के नेता भी पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हो गए हैं। वहीं हालात को देखते हुए सिंदरी अनुमंडल के कई थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को झरिया के लोदना 8 नंबर क्षेत्र में जर्जर बीसीसीएल आवास ढहने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है।

About Author

error: Content is protected !!