“माहवारी शर्म की नहीं, गर्व की बात है” – धनबाद में गूंजा संदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : न्यू टाउन हॉल में गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली की ओर से पीरियड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था – माहवारी पर जागरूकता बढ़ाना और समाज में फैले मिथकों को तोड़ना।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धनबाद एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा –
“माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। हमें इस पर चुप्पी तोड़नी होगी। खुली बातचीत ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज बनाने का रास्ता है।”
जहां पहले इस विषय पर लोग बात करने से कतराते थे, वहीं अब धनबाद की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ “माहवारी शर्म की नहीं, गर्व की बात है” जैसे नारे गूंजे।
कार्यक्रम के तहत बच्चों ने सैनिटरी पैड की आकृति वाले कार्ड बनाकर गीत और नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
स्कूलों में भी चल रहा अभियान
गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली की सीएसआर पहल प्रोजेक्ट नव चेतना के तहत पहले से ही धनबाद के 16 सरकारी स्कूलों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चल रहा है। इस पहल का मकसद है –
लड़कियों के साथ-साथ लड़कों को भी संवेदनशील बनाना मिथकों को तोड़ना, समाज में पीरियड्स पर खुली बातचीत को प्रोत्साहित करना ।