Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महेशलूण्डी, गिरिडीह, 
महेशलूण्डी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वालंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा (AGM) इस बार विशेष उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित हुई।
इस मौके पर BPM (JSLPS) मनीष कुमार सिंह, FTC बसंत कुमार, BRP चुरावन मोहली, और CC सरिता मुर्मू व बसंती देवी ने कार्यक्रम की बागडोर संभाली।
गांव की धरती पर पहली बार इतने बड़े स्तर पर महिला शक्ति का संगम देखने को मिला। मुखिया शिवनाथ साव, एसबीआई बैंक मैनेजर (बदडीहा) अरुण देव कुमार, एसबीआई मैनेजर (पपरवाटांड़) विक्की रावणी, और अकदोनी कला मुखिया मनोज पासी भी AGM के गवाह बने।
CLF की अध्यक्ष रिंकी और सचिव मुमताज बेगम के नेतृत्व में बैठक ने नई ऊर्जा दी।
अकाउंटेंट उर्मिला देवी, बैंक सखि शीला देवी और वर्षा रानी ने महिला आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।
🌸 सबसे खास रही सक्रिय महिलाओं की मौजूदगी — सरिता शर्मा चंचला, जूली, बबीता, अनीता, पिंकी, गुड़िया, पूजा और नसीमा — जिनकी भागीदारी से कार्यक्रम और भी जीवंत हो उठा।