जर्जर बीसीसीएल आवास ढहा, 6-7 बच्चे मलबे में दबे – सभी की हालत गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झरिया, धनबाद।
धनबाद के झरिया में आज बड़ा हादसा हो गया। लोदना क्षेत्र के 8 नंबर स्थित बीसीसीएल का एक जर्जर और खाली आवास अचानक ढह गया। तेज बारिश के दौरान यह घटना हुई। इस दौरान 6 से 7 बच्चे, जो बारिश से बचने के लिए इस मकान में छिपे हुए थे, मलबे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों को 108 एंबुलेंस से शहीद निर्मल महतो अस्पताल (SNMMCH) भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चों में सुशमा कुमारी भी शामिल है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से जर्जर और खाली पड़े आवास तोड़े नहीं जा रहे थे। अगर समय रहते इन्हें हटा दिया जाता, तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।
यह घटना लोदना थाना क्षेत्र, बीसीसीएल के एरिया नंबर 10 में घटी है।