राँची : ओम गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राँची : राजधानी रांची में देह व्यापार का काला कारोबार बेनकाब हुआ है। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ युवतियों को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के अनुसार, हॉस्टल संचालक ही इस अवैध धंधे को चला रहा था। फिलहाल आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जांच में पता चला है कि झारखंड के बाहर से लड़कियों को रांची लाया जाता था और उन्हें हॉस्टल में रखकर देह व्यापार में धकेला जाता था। कई युवतियों के पास पहचान पत्र तक नहीं मिले, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।
सिटी डीएसपी कुमार वी रमण ने बताया कि इस रैकेट की डोर बंगाल से जुड़ी हुई है। वहीं से युवतियों को यहां लाकर धंधे में शामिल किया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है।