लोयाबाद हटिया गोलाई में देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

लोयाबाद हटिया गोलाई में देर रात सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के हटिया गोलाई में गुरुवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया।
करीब 12:30 बजे चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर करकेंद की ओर से कतरास जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आईं।
सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी पिकू प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को केंदुआडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।

वहीं हल्की चोटिल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है और फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घायल युवक कतरास क्षेत्र के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को सूचना देने और आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

About Author

error: Content is protected !!